Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Sep, 2023 08:16 AM

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 सितंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 सितंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही समझदार और अनुभवी होते हैं। ये लोग बुद्धिमान और ज्ञानवान होते हैं। हर परिस्थिति में फैसला सोच-समझ कर लेते हैं। मूलांक 3 वाले जातक महत्वाकांक्षी एवं उच्च जीवन लक्ष्य वाले होते हैं। ये लोग धार्मिक और सात्विक होते हैं। इनके मन में धर्म के प्रति गहरी आस्था होती है। ये लोग गुरुजनों एवं बुजुर्गों का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। इन लोगों की पढ़ाई उच्च कोटि की होती है। मूलांक 3 वाले जातकों को मेधावी छात्रों में गिना जाता है। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्य करते हैं उसमें निपुण होते हैं। इन लोगों के अनुभव के कारण दूसरे इन से सलाह लेना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। परंतु स्वयं दूसरों के सामने मदद के लिए हाथ नहीं फैलाते। ये लोग स्वाभिमानी होते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। इस साल आपको प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नए काम की जिम्मेदारियां आप बखूबी निभा पायेंगे। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। सितंबर के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी नौकरी भी प्राप्त होने के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने का समय आर्थिक स्थिति के नजरिए से अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में काम कम प्रयास से सफल हो जाएंगे, समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। दिसंबर के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। किसी प्रलोभन या लालच में आकर कोई गलत काम न करें।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। फरवरी के महीने में किसी काम को परफेक्शन से करने के चक्कर में देरी हो सकती है। हालांकि शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। मार्च के महीने में विदेशी काम की तरफ मन आकर्षित होगा परंतु कोई भी निवेश सोच-समझकर करें। अप्रैल और मई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। निजी जीवन के चलते कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। जून के महीने में कामकाज संबंधी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जुलाई के महीने में जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है, बातों को ज्यादा बढ़ने न दें। अगस्त के महीने का समय अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कोई गैर सरकारी काम न करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। एक लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। सूर्य भगवान को जल दें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
